रकुल प्रीत अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 को एक स्टाइलिश डिजाइनर मल्टी-कलर्ड ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र और ब्लू बूटकट पैंट पहन प्रमोट करती नजर आईं।
रकुल प्रीत ने अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन के दौरान जमकर जलवा बिखेरा, इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर 21 मार्च को लॉन्च हुआ था।
रकुल प्रीत ने बूटकट ब्लू पैंट और येलो पंप्स के साथ एक मल्टीकलर ब्लेज़र पहना था, जो उन पर काफी जच रहा था।
रकुल प्रीत ने ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र पहनकर और स्लीव्स को ऊपर खींचकर अपने लुक को थोड़ा कैज़ुअल रखा।
रकुल प्रीत ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "यह एक रंगीन दिन है #रनवे34 ट्रेलर आउट।"
एक्ट्रेस रकुल प्रीत की ये आउटफिट फैशन डिजायर तनाजाफातिमा एम. चरनी के कलेक्शन से है।
रकुल प्रीत के इस ट्रेंडी लुक के पीछे हैं स्टाइलिस्ट आंशिक वर्मा का हाथ है, जिन्होंने रकुल को स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।