प्रियंका चोपड़ा ने बेची रोल्स रॉयस घोस्ट कार! जानें क्या थी वजह?
By Lokendra Singh
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार को बेच दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अपने सराहनीय अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर राज करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी कब्जा कर लिया है।
सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका अक्सर अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार प्रियंका अपनी शानदार कार बेचने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
प्रियंका ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार को बैंगलोर के एक व्यवसायी को बेच दिया है। इस कार को साल 2013 में प्रियंका के कलेक्शन में जोड़ा गया था
अब 8 साल बाद प्रियंका ने इसकी चाबी किसी और को सौंप दी है। रोल्स रॉयस घोस्ट कार का मॉडल का बेस प्राइस 4.5 करोड़ रुपये है। प्रियंका की कार सिल्वर टॉप के साथ ब्लैक कलर में कस्टमाइज्ड मॉडल थी।
प्रियंका ने कार बेचने का फैसला किया, क्योंकि इसे इंडिया वाले घर पर इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इस्तेमाल ना होने की वजह ये है कि, प्रियंका काफी समय से यूएस में ही रह रही हैं।
प्रियंका के गैरेज में आज भी कई तरह की लग्जरी कारें हैं। 'Audi Q7' से लेकर 'Mercedes-Maybach S650' तक, एक्ट्रेस के कलेक्शन में कारों के विकल्पों की कोई कमी नहीं है।
प्रियंका ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने अभी तक बच्चे की कोई तस्वीर साझा नहीं की है, वह और निक अब एक बच्ची के माता-पिता हैं।
अमेरिकी सिंगर निक ने हाल ही में अपना टकीला गार्डन लॉन्च किया है। प्रियंका के रेस्तरां और निक के टकीला गार्डन के साथ, पावर कपल अब बिजनेस इंडस्ट्री में भी अच्छी जगह लेने की तैयारी कर रहा है।