रूस ने गिराया खतरनाक बम, यूक्रेन के इस शख्स ने ऐसे कर दिया डिफ्यूज
रूस और यूक्रेन के बीज अभी भी युद्ध जारी है और दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद भी पूर्ण युद्ध विराम पर सहमति नहीं बन पाई है।
अभी हाल ही में एक घटना सामने आई है जब यूक्रेन के कुछ लोग मिलकर एक खतरनाक बम को डिफ्यूज करते दिख रहे हैं।
यह घटना यूक्रेन की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दो नागरिक सिर्फ हाथों से प्लास्टिक की बोतल की मदद से बड़ा सा बम डिफ्यूज कर रहे हैं।
जिस बम को दो लोग सिर्फ हाथ से डिफ्यूज करते नजर आए वो कोई साधारण बम नहीं है बल्कि यह बम काफी शक्तिशाली माना जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग उन नागरिकों की तारीफ करने लगे। कोई कह रहा है कि यही साहस है जो अभी तक यूक्रेन रूस के सामने टिका हुआ है,