होली स्पेशल: कपड़ों पर लगे रंगों के दाग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
आपका भी इस होली मौज-मस्ती के साथ होली खेलने का मन है लेकिन महंगे कपड़ों पर होली के रंग के दाग न लग जाएं, ये होली टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
नेल-पेंट रिमूवरआप रुई में थोडा सा नेल पेंट रिमूवर लगाकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद दाग लगे कपड़े को पानी से धो लें। कपड़ों पर लगा दाग निकल जाएगा।
कॉर्न स्टार्चकॉर्न स्टार्च को दूध में अच्छे से मिक्स करके इस पेस्ट को दाग लगे कपड़े पर लगाकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद ब्रश से कपड़े को रगड़कर साफ कर लें, दाग निकल जाएगा।
नींबू का रसरंग लगे कपड़ो को नींबू के रस में कुछ देर डालकर रखें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर उसे साबून से धो लें। कपड़ों से रंग निकल जाएगा।
दहीकपड़े को दही में भिगोकर कुछ देर के लिए अलग रख दें। थोड़ी देर बाद कपड़े पर जिस जगह रंग लगा है उसे हाथों से मलते हुए साफ कर लें। कपड़े से रंग के दाग साफ हो जाएंगे।
बेकिंग सोडाकपड़ों से रंग निकालने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी एक अच्छा उपाय है। रंग निकालने में ब्लीच के साथ बेंकिग सोडा ज्यादा कारगर साबित होता है।
टूथपेस्ट-कपड़े से रंग छुड़ाने के लिए आप बिना जेल वाला टूथपेस्ट लेकर उसे कपड़े पर उस जगह लगाएं जहां रंग लगा हुआ है। टूथपेस्ट के सूखने पर कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें।
एल्कोहल कपड़े में जिस जगह होली का रंग लग गया हो, वहां एल्कोहल की कुछ बूंदे डालकर थोड़ा सा रगड़ लें और फिर डिटर्जेंट से धो लें।