साइशा शिंदे को होने लगा मुनव्वर फारूकी से प्यार, बोलीं- बहुत दर्दनाक है। पता है सब एकतरफा है LOVE । अपनी फीलिंग्स का किया इजहार
LockUpp में अब लव ट्रैक शुरू हो गया है। साइशा शिंदे को मुनव्वर फारूकी से इश्क होने लगा है। साइशा ने बात सारा खान को भी बताई। साइशा को इस बात का भी अहसास है कि उनकी फीलिंग्स हमेशा एक तरफा ही रहेंगी।
इससे पहले भी साइशा अपनी जिंदगी के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर मेंटल और फिजिकल टॉर्चर का आरोप लगाया था।
Bigg Boss की तरह लॉकअप में भी प्रेम कहानियां शुरू होने लगी हैं। कंटेस्टेंट साइशा शिंदे मुनव्वर फारूकी की तरफ आकर्षित हो गई हैं। उन्होंने अपनी फीलिंग्स का इजहार अपनी साथी सना के सामने किया।
शो में साइशा सारा से अपना माइक ऑफ करने के लिए कहती हैं, इसके बाद बोलती हैं, पता नहीं क्यों लेकिन मेरे मन में मुनव्वर के लिए सॉफ्ट स्पॉट है। सारा हैरान हो जाती हैं।
साइशा कहती हैं कि मैं कोई फैसला मुनव्वर को मन में रखकर लेती हूं तो इसमें मेरी गलती नहीं है क्योंकि मैं जानती हूं कि यह एक-तरफा ही है। यह दोनों तरफ से कभी नहीं होगा। सारा भी उनकी बात पर सहमत होती हैं
साइशा कि न तो मुनव्वर, न ही कोई और उनकी फीलिंग्स के बारे में जानता है। कोई जान भी नहीं सकता और जानना भी नहीं चाहिए। साइशा बताती हैं कि यह बहुत पेनफुल है। मैं जानती हूं कि मुनव्वर के मन में कुछ भी नहीं है।