भारतीय युवक ने यूक्रेन में रूस के खिलाफ उठाए हथियार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच कई हैरान करने वाले मामले भी सामने आए हैं। 

Thick Brush Stroke

 एक खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर का रहने वाला एक लड़का रूस के खिलाफ हो रही लड़ाई में यूक्रेन की सेना की तरफ से शामिल हो गया है।

Thick Brush Stroke

 यह जानकारी भी सामने आई है कि काफी पहले भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया से इस लड़के को दो बार खारिज भी किया जा चुका है। यह सब तब हुआ जब यह यूक्रेन में ही रह रहा था।

Thick Brush Stroke

इस लड़के का नाम सैनिकेश रविचंद्रन है और यह पढ़ाई के लिए 2018 में यूक्रेन गया  था। 21 वर्षीय सैनिकेश खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का छात्र है।

Thick Brush Stroke

इसी साल जुलाई में उसकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और उसने वहां की सेना ज्वाइन कर ली।

Thick Brush Stroke

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने कहा कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों ने यूक्रेन की सेना में शामिल होने के उसके मकसद को समझने के लिए उसके माता-पिता से पूछताछ की थी।

Thick Brush Stroke

परिवार ने यह भी बताया कि सेना के लगाव के ही चलते उन्होंने दो बार भारतीय सेना में भी ट्राई किया लेकिन उनकी लंबाई के कारण उन्हें भारतीय सेना ने दो बार खारिज कर दिया था। 

Thick Brush Stroke

उनके कमरे की दीवारों पर सैनिकों के फोटो चिपके रहते थे।लड़के ने एक बार अमेरिकी सेना में भी शामिल होने के लिए चेन्नई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से भी पूछताछ की थी लेकिन यह भी संभव नहीं हो पाया था।

Thick Brush Stroke

सैनिकेश की मां लक्ष्मी ने बताया कि यह कष्टदायी है। मैं बस अपने बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही हूं। युद्ध छिड़ने के बाद से वह परिवार के संपर्क में नहीं है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands