BOLLYWOOD
By First Bharat
हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया इन दिनों अपने डांस मूव्स के चलते सुर्खियों में हैं। वह खूबसूरती में भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
जिप्सी और सैंया जैसे गानों में जिस तरह उन्होंने डांस मूव्स दिखाए हैं। उन्होंने हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रांजल दहिया ने बहुत कम समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
प्रांजल दहिया सिर्फ अपने डांस मूव्स या फिर पॉपुलैरिटी में सपना चौधरी को टक्कर नहीं दे रही हैं। बल्कि अपनी अदाओं से भी लोगों को घायल कर रही हैं।
प्रांजल दहिया चाहे साड़ी पहने, सूट पहने या लहंगा वह हर लुक में कहर ढाती हैं। उनका वेस्टर्न लुक भी गजब का होता है।
प्रांजल दहिया जल्द ही बदमाशी सॉन्ग में कप्तान के साथ नजर आने वाली हैं। ये गाना 23 अगस्त 2022 को रिलीज होगा।
उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.6 मिलियन फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके नए सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।