BOLLYWOOD
By First Bharat
अनुष्का शर्मा की लंबे समय से कोई फिल्म नहीं आई है। वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' में दिखाई दी थीं। जिसमें कैटरीना कैफ भी अहम रोल में थीं।
ऐसे में अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। समय-समय पर अनुष्का फैंस के साथ अपनी एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं।
अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमें वह एक पार्क में बैठी नजर आ रही हैं। फोटों को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहें हैं।
फोटोज में अनुष्का सफेद शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का की ये फोटोज फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।
अनुष्का ने अपने लुक को ब्राउन फ्लैट्स और रिस्ट वॉच के साथ कम्प्लीट किया है। साथ ही पार्क को लेकर अपना प्यार भी जाहिर किया है।
हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ यूरोप ट्रिप पर गई थीं। जहां से उन्होंने फैंस के साथ कुछ शानदार तस्वीरें साझा की थी।
अनुष्का शर्मा जल्द ही प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बन रही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगीं। अनुष्का शर्मा फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं।
चकदा एक्सप्रेस के साथ अनुष्का पूरे 4 सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस भी खासे एक्साइटेड हैं।