LIFESTYLE
By First Bharat
जन्माष्टमी का पर्व सुख-समृद्धि, संतान, धन, सम्मान आदि पाने के लिहाज से बहुत अहम होता है। इस दिन लोग भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।
यदि इस दिन श्रीकृष्ण को प्रिय मोरपंख से जुड़े कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो जीवन के दुख दूर होते हैं और कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
कालसर्प दोष से राहत पाने में मोर का पंख बहुत कारगर है। यदि काल सर्प दोष परेशान कर रहा है तो जन्माष्टमी के दिन घर में मोर पंख लाएं और उसे पूजा स्थान पर रख लें।
जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं। वे जन्माष्टमी के दिन मोर पंख लाकर पैसे रखने की जगह पर रख लें। ऐसा करने से राहु और शनि की बुरी नजर से भी राहत मिलती है।
मोर के 8 पंखों को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ऐसी जगह रखें जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े। इससे वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होंगी।
एकाग्रता बढ़ाने के लिए यदि बच्चों का पढ़ाई से मन भटकता हो। घर के लोगों को निर्णय लेने में दिक्कत आती हो। वे अपने पास मोर पंख रखें, लाभ मिलेगा।
घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगा दें। हमेशा घर और घर के लोग बुरी नजर से बचे रहेंगे। यदि मोर पंख के साथ बांसुरी भी लगा दें तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि भी रहेगी।