BOLLYWOOD
By First Bharat
जाह्नवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर एक बार फिर से अपने किलर लुक को लेकर खबरों में है। जिसमें वह काफी रिवीलिंग अवतार में दिखाई दे रही हैं।
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह ब्लू और ग्रीन आउटफिट में काफी शानदार दिख रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को एक ग्लैमरस मेकअप के साथ पूरा किया है। खुशी की आंखों का मेकअप काफी प्यारा लग रहा है। अपने बालों को खुला छोड़ा है।
खुशी की फोटो को लाइक करते हुए सुहाना ने लिखा- वाह वाह, जबकि उनकी बहन जाह्नवी ने लिखा- एक्सक्यूज मी! इसके साथ ही आलिया कश्यप और अंशुला कपूर ने भी पंसद किया है।
खुशी कपूर बहुत जल्द फिल्म 'द आर्चीज' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में खुशी के अलावा सुहाना खान और अगस्त्य नंदा भी हैं।