LIFESTYLE
By First Bharat
90 के दशक में कृष्णा सीरियल का जादू सिर चढ़कर बोला था। इस शो को काफी पसंद किया गया था। कई सालों तक श्री कृष्ण की लीला में लोग खोए रहे।
इस शो में काम करने वाले हर कलाकार को लोग असली समझने लगे थे। इस जन्माष्टमी के मौके पर देखते हैं कि 23 सालों में श्री कृष्णा की कास्ट कितनी बदल चुकी है।
दीपक दुलकर श्रीकृष्णा में भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम के किरदार में दिखे थे और आज वो 75 साल के हो चुके हैं और काफी बदल चुके हैं।
शाहनवाज प्रधान ने श्री कृष्णा में नंद बाबा का रोल निभाया था और ये किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था। शाहनवाज आज भी हिंदी फिल्मों में नजर आते हैं।
सबसे ज्यादा यशोदा मैया का किरदार पंसद किया गया था। इस किरदार को दामिनी कंवल ने निभाया था। असल जिंदगी में दामिनी काफी मॉर्डन हैं और उनको देख फैंस हैरान रह जाते हैं।
इस शो में कृष्ण की राधा बनी थीं रेशमा मोदी। जिनका लुक आज काफी बदल चुका है। वे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रेशमा साउथ में भी काम कर चुकी हैं।
कृष्ण का किरदार तीन अलग अलग कलाकारों ने निभाया था। कृष्ण जी का किरदार सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया और उन्हें इस किरदार से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।
स्वप्निल जोशी युवा कृष्ण के रूप में नजर आए थे और इस किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। आज भी स्वप्निल जोशी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आते हैं।