LIFESTYLE

Har Ghar Tiranga: ध्वज फहराते समय इन बातों का ध्यान रखें

By First Bharat

15 अगस्त 2022 को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहा है। देशवासियों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त झंडा फहराने को कहा गया है।

ध्वज संहिता के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज को अपने व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों या घरों में फहराने से संबंधित नियम. कानून और परंपराओं का जिक्र है। यह संहिता 2002 में बनाई गई थी।

क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के साथ ही उसे रखने को लेकर भी कुछ तौर तरीके हैं। आइए जानते है तिरंगा फहराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ध्वज को सम्मानपूर्ण स्थान दिया जाना चाहिए। उसे ऐसी जगह लगाया जाना अनिवार्य है जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखे।

झंडा कटा-फटा व मैला न हो। उस पर कुछ लिखा या छपा भी नहीं होना चाहिए। झंडा अव्यवस्थित भी नहीं होना चाहिए।

तिरंगा फहराते समय हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए केसरिया रंग का हिस्सा ऊपर हो और हरे रंग वाला हिस्सा नीचे हो।

उत्सव, थाली आदि में या किसी अन्य तरीके से सजावट के लिए राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

कटे-फटे झंडों को फेका नहीं जाता बल्कि इनका एकांत में पूरे सम्मान और मर्यादा के साथ निपटान किया जाता है।

ध्वज फहराने के बाद उसे समेट कर इधर-उधर या सड़कों या कचरों में न फेंके, उसे घर पर ही संभाल कर रखें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands