BOLLYWOOD
By First Bharat
टाइगर श्राॅफ और दिशाा पाटनी 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस ये भी कयास लगा रहे थे कि दिशा और टाइगर दोनों शादी करेगे। लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए।
अब टाइगर का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा के जुड़ा है। टाइगर-आकांक्षा कई म्यूजिक वीडियों मे पहले साथ काम कर चुके है। इन दिनों दोनो एक-साथ नजर आते है।
आकांक्षा ने माॅडल के तोैर पर अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। साल 2020 में उन्होंने साउथ फिल्म त्रिविक्रम से फिल्मों में डेब्यू किया।
आकांक्षा शर्मा ने महेश बाबू और वरुण धवन जैसे सेलेब्स के साथ कई ऐड्स में भी काम किया है। आकांक्षा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।
आकांक्षा शर्मा और टाइगर श्राॅफ म्यूजिक वीडियों कैसेनोवा में साथ नजर आ चुके है। इससे पहले दोनों ने म्यूजिक वीडियों आई 'एम अ डिस्कों डांसर' 2.0 में भी साथ काम किया था।
टाइगर श्राॅफ ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।
टाइगर श्राॅफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो गणपत, बडे़ मियां छोटे मियां, रेम्बों और बागी-4 जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। वो आखिरी बार हीरोपंती 2 में नजर आए थे।