LIFESTYLE
By First Bharat
देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को तोहफा देता है। आप भी अपनी बहन को एक अच्छा सा तोहफा देना चाहते हैं तो उसे इलेक्ट्रिक स्कूटर दे सकते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी काम की चीज है। इसमें पेट्रोल का खर्च भी नहीं होता है। आजकल बाजार में कई सस्ते स्कूटर मौजूद हैं। जिनकी कीमत काफी कम है।
Ampere Zeal
इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,478 रुपये है। यह चार कलर ऑप्शन और एक ही वेरिएंट में आता है। इसको चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज 75 किमी है।
Hero Electric Optima
यह बाजार में 62,355 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह स्कूटर दो वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्कूटर 45 किमी प्रति घंटे की टॉप.स्पीड से चल सकता है।
Ampere Magnus Pro
यह ई-स्कूटर 66,053 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसका एक वेरिएंट चार कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसकी टॉप.स्पीड 55 किमी प्रति घंटे है।
Bounce Infinity E1
इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 55,114 रुपये है और इसमें दो वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन हैं। इसकी टाॅप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे है। यह स्कूटर 85 किमी की रेंज प्रदान करती है।
Okinawa Ridge Plus
यह स्कूटर 67,052 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर 120 किमी तक की रेंज देती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।