CRICKET
By First Bharat
Aisa Cup 2022 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टी20 टूर्नामेंट के मुकाबले 27 अगस्त से यूएई में होने हैंं। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 28 अगस्त को होनी है। इसमें 6 टीमों को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों के बीच अंतिम भिड़ंत पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी। कप्तान बाबर आजम और माेहम्मद रिजवान दोनों ने नाबाद अर्धशतक लगाया था।
एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों की 15-15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के पास कुल 764 टी20 मैच का अनुभव है।
कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 132 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं। अन्य कोई 100 मैच तक नहीं पहुंच सक है।
भारत के 15 खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में 12530 रन बनाए हैं। कप्तान रोहित ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज 356 विकेट ले चुके हैं।
पाकिस्तान के 15 खिलाड़ियों के पास 486 टी20 मैच का अनुभव है। कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 74 मैच खेले हैं। टीम के 15 खिलाड़ियों ने 7491 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 242 विकेट लिए हैं। लेग स्पिनर शादाब खान के नाम सबसे अधिक 73 टी20 इंटरनेशनल विकेट हैं।
भारत और पाकिस्तान के ओवरऑल टी20 देखें तो दोनों ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। भारत ने 7 टी20 और पाकिस्तान को 2 टी20 मैच मे जीत मिली है
एशिया कप की बात करें तो भारत ने सबसे अधिक 7 बार खिताब पर कब्जा है। इसमें 6 बार वनडे टूर्नामेंट, टी20 शामिल है। पाकिस्तान ने 2 वनडे जीता है। अब पाकिस्तान को टी20 का इंतजार है।