LIFESTYLE

मंगल गोचर 2022ः इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

By First Bharat

मंगल ग्रह का गोचर 10 या 11 अगस्त को वृष राशि में होगा यानि कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले। 10 अगस्त को रात 09 बजकर 43 मिनट पर मंगल ग्रह मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा।

मंगल ग्रह 10 अगस्त से 14 अक्टूबर तक वृष राशि में विद्यमान रहेगा। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने से 4 राशियों की किस्मत खुल जाएगी। जानिए इन राशियों के बारे में।

                 वृष राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में मुनाफे का योग है। नौकरी में उन्नति हो सकती है। पैतकृ संपति से लाभ मिलेगा।

                 कर्क राशि

मंगल की कृपा से आपको मकान या वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

              वृश्चिक राशि

इस समय आप कहीं पर कोई निवेश करना चाहते हैं तो वह आपके लिए फायदे का सौदा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी।

                मकर राशि

मंगल गोचर के कारण आपके आय में वृद्धि के संकेत हैं। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

मंगल का वृष राशि में गोचर होने से मेषए मिथुन और तुला राशिवालों को विशेष ध्यान रखना होगा। क्रोध और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। योग और प्राणायाम करें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands