BOLLYWOOD

B'day Spl: हंसिका मोटवानी के ग्लैमरस लुक्स

By First Bharat

हंसिका मोटवानी आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 9 अगस्त 1991 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में उनके B’day के मौके पर देखिए उनके ग्लैमरस लुक्स।

हंसिका मोटवानी ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। इसमें उन्हें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'कोई मिल गया' में काम किया।

हंसिका मोटवानी को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट को काफी पसंद किया गया था। उनकी क्यूटनेस को काफी प्यार मिलता था। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंनं बहुत सी फिल्मों में अभिनय किया।

लेकिन इसके बाद वो चार साल तक गायब हो गई थीं और जब वापस लौटीं तो अचानक वो काफी बड़ी हो चुकी थीं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सभी काफी शॉक्ड थे।

हंसिका मोटवानी को 16 साल की उम्र में हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में बतौर लीड एक्ट्रेस रोल ऑफर हुआ था। इसमें उन्हें काफी बड़ा देखा गया था।

आपका सुरूर में एक्सप्रेशंस समेत बॉडी में काफी बदलाव देखे गए थे। इसके बाद मीडिया में खबर आई कि वो खुद को बड़ा दिखाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन का इस्तेमाल करती थीं।

हालांकि हंसिका ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की और ना ही इस मामले को लेकर कभी कुछ कहा। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वो ही जानती है।

हंसिका मौटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसमें हवा, आबरा का डाबरा, जागो और हम कौन हैं में काम किया था।

हंसिका मोटवानी को साउथ मूवीज के लिए भी जाना जाता है। हंसिका मोटवानी ने तेलुगू में फिल्म 'देसामुदुरु' से डेब्यू किया था। इसके अलावा भी उन्होंने साउथ की काफी फिल्मों में अभिनय किया है।

फिल्मों के साथ-साथ वो एक सोशल वर्कर भी हैं। वो 30 से ज्यादा कैंसर पीड़ित महिलाओं का इलाज करवा चुकी हैं। और भी कई चैरिटी मे फंड देती रहती है।

हंसिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक बार उनका बाथरूम एमएमएस लीक हुआ था। जिससे उन्होंने काफी आलोचना का सामना किया था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

         instagram: ihansika