BOLLYWOOD
By First Bharat
रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रकुल प्रीत सिंह ने अपनी नई फोटोज इंस्ट्राग्राम पर शेयर की है।
रेड आउटफिट में रकुल प्रीत सिंह का शानदार लुक देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। डीप नेक लाइन वाली ड्रेस में रकुल का कातिलाना लुक तो देखते ही बन रहा है।
रकुल प्रीत सिंह ने एलिगेंट मेकअप किया है। कानों में उन्होंने एकदम सिंपल ईयरिंग्स पहने हैं। जिसमें वो सादगी भरे अंदाज को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
रकुल प्रीत सिंह की फोटोज को देखकर फैंस तो उनकी खूबसूरती को देखकर कायल ही हो गए हैं। उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा आपकी फोटोज से नजरें हटा पाना भी मुश्किल हो रहा है।
हाल ही में रकुल का एक म्यूजिक वीडियो 'माशूका' रिलीज किया गया था। इस गाने में दर्शकों ने उनकी खूब सराहनी की थी। इसके साथ ही उनके पास बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।