LIFESTYLE

हर घर तिरंगा अभियान क्या है, मोदी जी की अपील

By First Bharat

Twitter पर #HarGharTiranga ट्रेंड कर रहा है। लाखों लोग इस अभियान पर तिरंगे के साथ फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। माना जा रहा है कि ये संख्या अगले कुछ दिनों में बढ सकती है।

देश भर में 'हर घर तिंरगा' अभियान को लेकर बाते हो रही है। दरअसल, इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 91वें एपिसोड के दौरान की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर फोटो की जगह तिरंगा की तस्वीर जरूर लगाएं।

इसकी शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अंकाउट की डिस्प्ले प्रोफाइल को बदलकर तिरंगे की तस्वीर लगा दी।

इसके बाद से ही लोगों में उत्साह है। पूरे देश में लोगों ने इसे फाॅलों करना शुरू कर दिया है। लोग व्हाट्सऐप से लेकर फेसबुक तक पर तिरंगा लगा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ये भी कहा था कि ये मुहिम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाई जा रही है। लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

आपको बता दे कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की शुरूआत की है।

बता दे कि आाजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च को शुरू किया गया था। इसके तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सरकार ने इस मुहिम के लिए harghartiranga.com वेबसाइट बनाई है। यहां आप तिरंगे के साथ सेल्फी या फोटो अपलोड कर सकते है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands