BOLLYWOOD
By First Bharat
Aug 3, 2022
सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अपने अतरंगी अंदाज से लोगों को गुदगुदाते है। असल नाम से ज्यादा अपने किरदारों के नाम से लोगों के बीच मशहूर हैं।
सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हुआ। सुनील ग्रोवर इस साल साल 45 साल के पूरे हो जाएंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी संघर्ष की कहानी के बारे में।
हरियाणा के डबवाली में जन्मे सुनील ग्रोवर के पिता का नाम जे एन ग्रोवर हैं। आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने गुरु नानक कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
बचपन से ही अभिनय में रुचि होने की वजह से उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में अपनी डिग्री पूरी की। फिर उन्होंने थिएटर शों में काम किया।
उसके बाद मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो प्रोफेसर मनी प्लांट में काम करने का मौका मिला। उन्होंने फिर सब टीवी के साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गू में भी काम किया।
यह शो ज्यादा समय तक टीवी पर नहीं चला। लेकिन सुनील ग्रोवर के अभिनय ने उन्हें लोगों के बीच पहचान दिलानी शुरू कर दी थी।
इस शो के बाद उन्होंने चला लल्लन हीरो बनने, क्या पांचवी फेल चंपू है, कॉमेडी सर्कस और मेड इन इंडिया जैसे शोज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया।
सुनील ग्रोवर फिल्म प्यार तो होना ही था, भगत सिंह, फकीरा, जिला गाजियाबाद, गब्बर इस बैक, गजनी और भारत जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
इतना ही नहीं एक रेडियो चैनल पर उनका शो हंसी के फव्वारे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन उनको असल पहचान कपिल शर्मा के शो से मिली।