BOLLYWOOD
By First Bharat
Aug 3, 2022
अक्षय ओबेरॉय ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक हॉलीवुड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते है उनका हाॅलीवुड से बाॅलीवुड तक के सफर के बारे में।
अक्षय ओबेरॉय का जन्म अमेरिका हुआ। उनके पिता कृष्ण ओबेरॉय पहले एक एक्टर थे। अक्षय विवेक ओबेरॉय के कज़िन हैं।
उन्होंने नेवार्क अकेडमी से पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने थिएटर आर्ट्स और इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
अक्षय ओबेराॅय मुंबई आकर पृथ्वी थिएटर में किशोर नमित कपूर से अभिनय की ट्रेनिंग ली थी। एक्टिंग के अलावा उनकी डांस में भी काफी रुचि है।
अक्षय ओबेराॅय बैलेए जैज़ और हिप-हॉप जैसे डांस फॉर्म्स में कुशल हैं। डांस की ट्रेनिंग उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित ब्रॉडवे डांस सेंटर से ली थी।
अक्षय ओबेरॉय ने साल 2002 में हॉलीवुड फिल्म अमेरिकन चाय से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने साल 2010 में फिल्म इसी लाइफ में से डेब्यू किया था।
इसके बाद वे पिज़्ज़ा, पीकू, फितूर, लाल रंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, गुडगांव, कालाकांडी और मैडम चीफ मिनिस्टर जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
अक्षय ओबेरॉय ने 24 मार्च 2011 को से Jyothi Vynathey शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात नेवार्क एकेडमी में हुई थी। इनका एक बेटा है अव्यान।
अक्षय को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। अपने खाली वक्त में वे ट्रैवलिंग बुक रीडिंग और बेटे अव्यान के साथ खेलना पसंद करते हैं।