LIFESTYLE
By First Bharat
आज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जा रही है। इस दिन ये 5 काम गलती से भी ना करें। आइए जानते है।
हिन्दू धर्म में मान्यता है कि नाग पूजा से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष निवारण के लिए नाग पंचमी पर विशेष पूजा की जाती है।
नागों की स्वतंत्र पूजा न करें। उनकी पूजा शिव जी के आभूषण के रूप में ही करें। सपेरे द्वारा लाए नाग देवता के सिर्फ दर्शन कर सुख.समृद्धि की कामना करें। उन्हें दूध अर्पित न करें।
शास्त्रों में नाग को दूध पिलाने का नहीं बल्कि उनका दूध से अभिषेक करने की बात कही गई है। नाग के लिए दूध जहर समान है इसलिए गलती से भी उन्हें दूध न पिलाएं।
नाग पंचमी पर लोहे के बर्तन में खाना बनाना, चाकू, सुई धागे का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है।
इस दिन जमीन की खुदाई करना वर्जित है क्योंकि इससे सांप के बिल टूटने और उन्हें नुकसान पहुंचने का डर रहता है।
नाग पंचमी पर नाग देवता के संरक्षण का संकल्प लें। उन्हें कभी परेशान न करें इससे सर्प दोष लगता है।