LIFESTYLE

ऋषि सुनक के बारे में दिलचस्प बातें

By First Bharat

July 30, 2022

ब्रिटेन में इन दिनों प्रधानमंत्री पद के लिए ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच कडी टक्कर देखने को मिल रही है।

अगर ऋषि सुनक जीत जाते है तो वह ब्रिटेन के पहले हिन्दू प्रधानमंत्री होगे। आइए जानते है कौन है ऋषि सुनक और उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

ऋषि सुनक भारतीय मूल के है, और उनके पैरेंट्स पंजाब के रहने वाले थे। पर उनके पैरेंट्स विदेश आकर बस गए थे।

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के Southampton में हुआ था। ऋषि सुनक बचपन से ही पढाई में होशियार थे। 

ऋषि सुनक ने अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढाई की है।

राजनीति में आने से पहले उन्होनें इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश और हैज फंड में काम किया और बाद में इन्वेस्टमेंट फर्म की शुरूआत कर दी थी।

इसके बाद उन्होने राजनीति में कदम रखा। साल 2015 में ऋषि सुनक पहली बार सांसद चुने गए और इसके बाद कभी पीछे मुडकर नही देखा।

साल 2018 में उन्हें स्थानीय सरकार में मंत्री बना दिया गया। 2019 में ऋषि सुनक ट्रेजरी को चीफ सेक्रेटरी बना दिया गया। 

ऋषि सुनक इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद है। उनकी पत्नी का नाम अक्षता मूर्ति है। इनकी दो बेटियां है।