HEALTH

Viral Fever : मानसून में वायरल बुखार के लिए घरेलू उपचार

By First Bharat

July 29, 2022

मानसून के मौसम में बारिश होने के कारण नमी हो जाती है। नमी से बैक्टीरिया और वायरस का प्रकोप बढ़ने लगता है। जो वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन का कारण बनता है।

अगर बारिश के मौसम में आपको बुखार की समस्या हो गई है, तो इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार कर सकते है।

        तुलसी की पत्तियां

तुलसी की पत्तियों के साथ अदरक और शहद का सेवन करने से वायरल बुखार की समस्या राहत मिलती है। यह सबसे आसान और किफायती तरीका है बुखार उतारने का।

                अदरक

एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर अदरक वायरल बुखार को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप अदरक के पेस्ट में शहद मिलाकर सेवन करें।

                गिलोय

गिलोय के टुकडे को गर्म पानी के साथ उबालकर पीने से इम्यूनिटी बढती है और वायरल बुखार की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

     काली मिर्च और अदरक 

काली मिर्च और अदरक की चाय वायरल बुखार में फायदेमंद होती है। यह चाय शरीर के हानिकारक टाॅक्सिन को बाहर करती है।

           संतरे का जूस

विटामिन-सी के गुणों से भरपूर संतरे के ज्यूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वायरल बुखार की समस्या दूर होती है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands