LIFESTYLE

किचन ट्रिक्सः इन तरीकों से केलों को सड़ने से बचाएं

By First Bharat

July 28, 2022

हम बाजार से केले खरीद कर लाते है लेकिन टैशन इस बात की रहती है कि इसे सड़ने से कैसे बचाएं। हम ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिससे केले करीब एक हफ्ते तक फ्रेश रहेंगे।

केले को सड़ने से बचाने के लिए आप बाजार से इसके हैंगर खरीद लाएं और इन पर केले को लटका दें। इससे केले कई दिनों तक खराब नहीं होगें।

हम चीजों को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केले के मामले में ऐसा बिलकुल भी न करें। बल्कि इसे नॉर्मल रूम टेम्प्रेचर पर रखें।

वैक्स पेपर का यूज हम केले को फ्रेश रखने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए केले को वैक्स पेपर से लपेटकर या ढककर रख दें।

केले को लंबे वक्त तक सड़ने से बचाना है तो उसके डंठल पर प्लास्टिक या सेलो टेप लपेट दें। इससे आप केले को काफी वक्त तक फ्रेश रख पाएंगे।

विटामिन सी टैबलेट केले को फ्रेश रखने का एक शानदार और साइंटिफिक उपाय है। इसके लिए टैबलेट को पानी में मिक्स कर दें और फिर उसमें केले को भिगोकर रखें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands