LIFESTYLE
By First Bharat
July 27, 2022
किचन में काम करते समय कई बार दुर्घटना हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि यहां पूरी सावधानी बरती जाए। किचन में काम करते समय रखें कुछ विशेष बातों का ध्यान।
किचन में काम करें तो लंबी व खुली आस्तीन की पौशाक न पहनें। साडी का पल्लू खुला न छोडें। ध्यान रखें कि सिंथेटिक कपडे जल्दी आग पकड़ सकते है।
छोटे बच्चों या पालतू को किचन में न लाएं। रसोई में चाकू या कोई गर्म चीज से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बच्चोें को किचन से दूर रखें।
रात को किचन का काम खत्म होने के बाद रसोई गैस का रेगुलेटर जरूर बंद कर दे। और किचन की खिडकियों का खुला रखें।
गैस पर खाना पकाते समय एकदम गैस के सामने खडे होकर खाना न पकाएं। बल्कि अपने स्थान को विपरीत दिशा में या थोडा दूर खडे होकर खाना पकाएं।
किसी भी उपकरण का इस्तेमाल करने से पहले उपकरणों के साथ दिए जाने वाले मैनुअल अच्छी तरह पढ़ लें। इससे आपको उपकरण के बारे में जानकारी मिल जाएगी।