BOLLYWOOD

दिल जीत लेगा Shehnaaz Gill का ये ऑफ शोल्डर ड्रेस लुक

By First Bharat

July 26, 2022

बिग बॉस फेम Shehnaaz Gill इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच शहनाज का एक नया लुक सामने आया हैं। देखिए ग्लैमरस तस्वीरें।

दरअसल पिछले कुछ वक्त से शहनाज सोशल मीडिया पर अपने फैशन और स्टाइलिश फोटोशूट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अब एक बार फिर उनकी कुछ नई तस्वीरें शहनाज के सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं। जिनमें वो विंटेज लुक में नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल इन तस्वीरों में बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात दे रही हैं। शहनाज की इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

शहनाज की इन नई तस्वीरों में शहनाज ऑफ शोल्डर प्रिटेंड ग्रीन गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। जिस पर व्हाइट नेट एमब्रॉएडरी की हुई है।

वहीं शहनाज गिल की स्टाइल और उनकी मिलियन डॉलर स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। शहनाज के फैंस जमकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए शहनाज गिल ने लाइट मेकअप किया है और बन बनाया है। कुछ तस्वीरों में शहनाज गिल अपना फिगर भी फ्लॉन्‍ट करती हुई नजर आ रही हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

  Photo Source: Shehnaaz Gill Instagram