HEALTH

बच्चों के दिमागी विकास के लिए खाने में ये 5 जरूरी चीजें शामिल करें

By First Bharat

बच्चों के दिमागी विकास के लिए क्या देना सही रहेगा इसकी कोई व्यवस्थित डायरी या कोई रूटीन नहीं बनी हुई है जिसे हर पैरेंट्स फॉलो कर बच्चों को दें और उसे पूरी तरह से हेल्दी और फिट बना सकें।

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों को हेल्दी और पोषण भरा डाइट दे सकते हैं। जिसकी मदद से दिमागी विकास में सहायता मिलेगी।

अंडे से बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है। वहीं अंडा का सफेद हिस्सा खाने से बच्चे का दिमागी विकास होता है। इसलिए बच्चों को नाश्ते के समय दो अंडे जरूर दे।

दही में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। जो सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही में आयोडीन भी होता है, जो बच्चों के दिमागी विकास के लिए जरूरी है।

जामुन से बच्चों के दिमागी विकास को बढ़ावा करने में मदद मिलती है। यह मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।

मछली के सेवन से बच्चे को ओमेगा 3, वसा, आयोडीन और जिंक की प्राप्ती होती है। वहीं यह मेंटल ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है।

विटामिन सी से भरपूर संतरा हेल्दी माइंड के लिए अच्छा माना जाता है। संतरा बच्चे के स्किल्स में भी सुधार लाने में मदद करता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands