BOLLYWOOD

रणवीर सिंह ने करवाया न्यूड शूट, फैंस बोले— बस ये देखना बाकी था

By First Bharat

July 22, 2022

अपने अतरंगी लुक्स और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह ने अब अपनी न्यूड तस्वीरों से तहलका मचा दिया है। फैंस अलग-अलग तरह से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

रणवीर सिंह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। लेकिन ‘बाबा’ ट्रोल्स की फ्रिक किए बिना वहीं पहनते हैं, जो उन्हें पसंद आता है।

रणवीर सिंह ने इस बार ऐसा फोटोशूट करा लिया, जिसके लिए सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मचा है। अपनी न्यूड तस्वीरों से इंस्ट्राग्राम पर मचा दिया।

रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्टर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं।

रणवीर एक टर्किश कालीन पर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। किसी तस्वीर में वह लेटे हुए हैं तो किसी में वह खड़े हैं। तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग तरह से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट देख इंटरनेट की जनता का रिएक्ट करना बनता था। रणवीर की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, बस यही देखना बाकी था। वहीं कोई उन्हें मोगली बता रहा है।

रणवीर सिंह ने कहा ‘फिजिकली नेकेड होना मेरे लिए बहुत आसान है। मेरे कुछ परफॉर्मेंस में मुझे नेकेड किया गया है। मैं एक हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 11 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source:Paper Magazine Instagram