CRICKET
By First Bharat
क्रिकेटर ऋषभ पंत 'मुन्ना भैया' बन गए हैं। ऋषभ पंत ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और इसके कैप्शन में मुन्ना भैया वाला डायलॉग शेयर किया है।
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें मुन्ना भैया के अंदाज में शेयर की है। ऋषभ पंत चश्मा लगाए एकदम कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
ऋषभ पंत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'और हम एक नया नियम ऐड कर रहे हैं। मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है- मुन्ना भैया।'
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'टीम इंडिया के नए पोस्टर बॉय आप ही हो।'
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में शतक जमाया था। उनकी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला 5 विकेट से जीता और 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 125 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी रहा।