LIFESTYLE

Sawan: सावन में कर दें इन 5 चीजों का दान, होगा धन लाभ

By First Bharat

July 19, 2022

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन ​में की गई पूजा-पाठ और दान का विशेष फल मिलता है। इस माह में इन जरूरी 5 चीजों का दान अवश्य करें।

नए—पुराने कपड़ों का दान भी महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि उम्र बढ़ाने के लिए कपड़ों का दान किया जाता है। अगर पुराने कपड़े दान कर रहे है तो दान से पहले उन्हें साफ कर लें।

रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव की आंसुओं से हुई है। इ​सलिए सावन में रुद्राक्ष दान करने से जाने-अनजाने हुए पापों से छुटकारा मिलता है। दान करने से पहले ज्योतिष से सलाह जरूर लें।

दान के हिसाब से घी को बहुत शुद्ध और पवित्र माना गया है। अगर सावन में आप घी का दान करते हैं, तो आपको बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। घी का दान विशेष लाभदायी होगा।

सावन में काले तिल का दान करने से राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है। शनि की साढ़े साती से परेशान लोग शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।

सावन में किसी निर्धन व्यक्ति को नमक दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। लंबे समय से बुरे वक्त का सामना कर रहे हैं सावन में नमक का दान करने से समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands