tELEVISION
By First Bharat
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली Munmun Dutta इन दिनों तारक मेहता शो की शूटिग से ऑफ लेकर वेकेशन एन्जॉय कर रही है।
इन दिनों मुनमुन दत्ता थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
तस्वीरों में मुनमुन को कभी मंदिर में प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है, तो कभी वह एक सुंदर व्यू को फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं।
इस दौरान मुनमुन ब्लू कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में उनके लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। फैंस ने कमेंटस् की बौझार कर दी है।
मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी अक्सर अपने लाखों फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बबीता जी ने यूं तो ‘मुंबई एक्सप्रेस’ फिल्म और ‘हम सब बाराती’ सीरियल में भी काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली है।