TELEVISION
By First Bharat
July 18, 2022
Anupama की काव्या यानि मदालसा शर्मा अपनी खूससूरती से लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
मदालसा शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो शिमरी साड़ी में कयामत ढा रही हैं। तस्वीरें शेयर करते ही इंस्ट्राग्राम पर वायरल हो गई।
मदालसा ने इस तस्वीरे में शिमरी साडी और लाल ब्लाउज पहने हुए नजर आ रही है। मदालस ने इस फोटोशूट में अपने लुक को रेड लिप्सटिक और कर्ली हेयर के संग पूरा किया है।
मदालसा शर्मा इन दिनों स्टार प्लस के शो Anupama में काव्या की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। काव्या के रोल में मदालसा को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही मदालसा ने गंगूबाई लुक में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मदालसा रील लाइफ में जितनी स्टाइलिश है। उससे कहीं ज्यादा रीयल लाइफ में स्टाइलिश हैं।
मदालसा शर्मा वेस्टर्न आउटफिट पहनें या फिर साड़ी वो अपने लुक से लाइमलाइट बटोरने में कामयाब साबित होती हैं। मदालसा का हर लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है।
मदालसा शर्मा के चाहने वालों की कोई कमी नही है। मदालसा की तस्वीरों को देख आप भी उनके फैन बन जाओगे। इंस्टाग्राम पर भी मदालसा के 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।