BOLLYWOOD

छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर पर ट्रोल करने वाले यूजर्स को दिया जवाब

By First Bharat

July 16, 2022

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने अपनी दो तस्वीर शेयर की थी।

इन दोनों तस्वीरों को शेयर करने के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे है। अब उन्होंने दो और तस्वीरें शेयर करते हुए आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है।

छवि मित्तल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यहां 2 तस्वीरें शेयर की है। पहला मेरा ब्रेस्ट कैंसर अनाउंसमेंट की है। दूसरी पोस्ट-कैंसर रिकवरी और प्रोगेस के दौरान की है।

छवि मित्तल ने आगे लिखा, दोनों तस्वीरों में मैंने बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। दोनों तस्वीरों में मेरे ब्रेस्ट थोड़े से दिख रहे हैं। पहले वाले में मैंने अपनी टी-शर्ट उतार दी है।

छवि मित्तल ने आगे लिखा, कैंसर की अनाउंसमेंट पोस्ट में मेरी ब्रेस्ट ज्यादा दिख सकती है। मैं कैंसर को लेकर इमोशनल थीं और हूं। आगे क्या होने के डर से लड़ने की कोशिश कर रही थी।

छवि मित्तल ने कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई को याद करते हुए यह भी कहा कि वह बिना परेशान हुए अपनी जीत का जश्न मनाती रहेंगी और इसे शेयर करती रहेंगी।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands