LIFESTYLE

इंस्ट्राग्राम पर दीपिका की हमशक्ल रिजूता घोष का जलवा

By First Bharat

July 14, 2022

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चार्मिंग, सेक्सी और एलीगेंट एक्ट्रेस में से एक है। सोचिए अगर कोई लड़की दीपिका की तरह दिखती होगी तो वो खुद को क्या समझती होगी।

अब हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर एक लड़की की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ये लड़की दीपिका से काफी मिलती जुलती है।

इस लड़की का नाम रिजूता घोष देब है। रिजूता घोष देब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वो कोलकाता की रहने वाली हैं और डिजिटल क्रिएटर हैं।

वैसे रिजूता का इंस्टाग्राम देखकर भी इस बात का अंदाज़ा हो रहा है कि वो डिजिटल क्रिएटर हैं।रिजूता इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी एक्टिव हैं।

रिजूता घोष की शक्ल दीपिका पादुकोण से मिलती जुलती है। अब आप इस फोटो पर नजर डाले और डिसाइड करें कि क्या वाकई रिजूता की शक्ल दीपिका पादुकोण जैसी है या नहीं।

वैसे पहली बार जब आप रिजूता की फोटो देखेंगे तो आपको भी उनमें दीपिका की झलक दिखेगी। रिजूता घोष की आंखें और हेयरस्टाइल दीपिका पादुकोण से काफी मिलती है।

इस फोटो में रिजूता के देखने का अंदाज़ दीपिका से काफी मिलता जुलता लग रहा है। एक्ट्रेस भी अक्सर इस तरह के हेयरस्टाइल में इस अदा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

रिजूता घोष इंस्ट्राग्राम पर कितनी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 52 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने 1 हज़ार से ज्यादा पोस्ट शेयर किए हुए हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source: Rijuta Ghosh Deb Instagram