HEALTH
By First Bharat
स्किन को डिटॉक्स करने के लिए आप घर बैठे भी उपाय कर सकते है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी स्किन को डिटॉक्स की मदद से खूबसूरत बना सकते है।
मास्किंग की मदद से आप चेहरा साफ और चमका सकते है। इसे सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें। यह डेड स्किन सेल को रिपेयर करने और नमी को बरकरार रखने में मदद करती है।
सुबह उठकर नींबू पानी पीने से न केवल आपकी स्किन डिटॉक्स होगी बल्कि यह आपके वजन को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
फेस स्क्रब से आपकी स्किन के बंद रोम छिद्र खुलते हैं। साथ ही यह आपके मुंहासे और रिंकल्स को भी दूर रखने में मदद करते हैं।
हाइड्रैक्योर फेशियल की मदद से आपकी रूखी स्किन को हाइड्रेशन में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इस फेशियल से आपकी स्किन टोन्ड भी होती है।
स्किन को डिटॉक्स करने का सबसे आसान उपाय है कि आप नियम से दिन भर में 8 गिलास पानी पिएं। इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
डेयरी प्रोडक्ट्स को का उपयोग कम कर दें। इसके बजाय आप नाशपाती, ब्रोकोली, केले, तरबूज जैसी चीजों को खाएं। साथ ही हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें।
एंटी-एजिंग फेस मास्क स्किन डिटॉक्स करने में मददगार है। इसके लिए आप संतरे के छीलके से बना फेस पैक बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं।