bollywood
By First Bharat
ऋतिक रोशन और सबा आजाद का प्यार इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए सबा आाजाद की करियर जर्नी के बारे में।
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे थे। पार्टी में इस जोड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
इंस्ट्राग्राम पर सबा आजाद इन दिनों कम ही एक्टिव हैं लेकिन उनके इंस्टाग्राम पर नजरें दौड़ाएं तो आपको उनकी एक से बढ़कर एक बिंदास फोटोज देखने को मिल जाएंगी।
सबा आजाद का असली नाम सबा सिंह ग्रेवाल है। जोकि फेमस थिएटर कलाकार और कम्युनिस्ट नाटककार सफदर हाशमी की भतीजी हैं।
सबा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दिल्ली में अपने दिवंगत चाचा के थिएटर ग्रुप से की थी ।उन्होंने हबीब तनवीर और एमके रैना के साथ काम किया है।
मकरंद देशपांडे द्वारा निर्देशित दो-व्यक्ति नाटक में सबा आजाद ने अभिनय की शुरुआत की थी। उसके बाद सबा ने कई फिल्मों में काम किया है।
सबा आजाद ने 2008 में 'दिल कबड्डी' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें इरफान, राहुल बोस और सोहा अली खान भी नजर आए थे।