CRICKET
By First Bharat
धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थ डे मनाते हुए वीडियों शेयर किया है।
महेन्द्र सिंह धोनी को जॉन अब्राहम के लंबे बालों वाली हेयरस्टाइल बहुत ज्यादा पसंद रही है। यही कारण है कि शुरुआत में धोनी लंबे बाल रखते थे।
महेन्द्र सिंह धोनी हमेशा से फुटबॉलर बनना चाहते थे। वह अपनी स्कूल टीम में गोलकीपर थे। वह बैडमिंटन भी खेलते थे। क्रिकेट में उन्हें ज्यादा रूची नहीं थी।
धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। 2011 में उन्हें यह उपाधि दी गई थी। वह बचपन से ही इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना चाहते थे।
धोनी के नाम पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बनने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाई थी। 15 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी।
धोनी को बाइक कलेक्शन का बहुत शौक है। उनके पास दो दर्जन से ज्यादा सुपरबाइक्स हैं। वह कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास हमर जैसी कार भी है।
धानी ने सबसे पहले इंडियन रेलवे में टिकट कलेक्टर थे। फिर उन्होंने एयरइंडिया में नौकरी की और इसके बाद इंडिया सीमेंट में भी उन्होंने कुछ वक्त काम किया।
धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीताई है। इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 शामिल है।