TELEVISION
By First Bharat
July 6, 2022
अनुपमा बन रुपाली गांगुली इन दिनों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अब तो आलम ये है कि रुपाली की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। देखिए फोटोज।
रुपाली गांगुली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, इस फोटो में रुपाली बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
रुपाली की लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के लिए नजरें हटा पाना मुश्किल है। ऐसे में वो रुपाली की तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए नजर आ रहे है।
मालूम हो रुपाली गांगुली का हर अंदाज उनके फैंस को खूब भाता है। फिर चाहे वो ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न। वह हर ड्रेस में खूबसूरत दिखती है।
रुपाली गांगुली बेशक शॉर्ट ड्रेस ना पहनती हों, लेकिन जिस भी आउटफिट में वो नजर आती हैं महफिल की जान बन जाती हैं।
रुपाली गांगुली के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर रुपाली के 2.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फॉलावर्स उनकी फोटोज को इंतजार करते रहते है।
वैसे तो रुपाली ने अपने करियर में बहुत काम किया है। लेकिन उन्हें अनुपमा से जो पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है वो एकदम अलग है।
अनुपमा में रुपाली गांगुली एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही है, जो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है फिर भी उसके मन में कुछ कर जाने की चाह रहती है।