CRICKET
By First Bharat
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 के कप्तान उन्मुक्त चंद को हर कोई जानता है। उन्मुक्त चंद ने पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। उन्मुक्त चंद अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
उन्मुक्त चंद की वाइफ का नाम सिमरन खोसला है, उन्हें फैंस 'धाकड़ गर्ल' के नाम से भी बुलाते हैं। उन्होने सिमरन खोसला से साल 2021 में शादी की थी।
उन्मुक्त चंद और सिमरन खोसला की रोमांटिक तस्वीरें को फैंस खुब पसंद कर रहे हैं। सिमरन खोसला उन्मुक्त चंद से महज 5 महीने और 14 दिन छोटी हैं।
उन्मुक्त चंद और सिमरन खोसला ने 21 नवंबर 2021 को सात फेरे लिए थे। इन दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।
सिमरन खोसला पेशे से फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच हैं। सिमरन खोसला खुद का बिजनेस करती हैं। वो 'Buttlikeanapricot' कंपनी की ओनर और फाउंडर हैं।
सिमरन खोसला फिटनेस फ्रीक हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे लोगों को भी फिट रहने के लिए मोटिवेट करती रहती हैं। वह रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाती हैं।