BOLLYWOOD

शहनाज बर्थडे स्पेशल: शहनाज ट्रेजरी की करियर जर्नी 

By First Bharat

June 29, 2022

शहनाज ट्रेजरी आज 29 जून को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। शहनाज ट्रेजरी ने एक्टिंग के अलावा मॉडल और वीजे के तौर पर काम किया है।

शहनाज ट्रेजरी ने 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच मशहूर हो गई थीं।

शहनाज ट्रेजरी ने 'हम तुम', 'लव का द एंड' और 'डेल्ही बेली' जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

शहनाज ट्रेजरी फिलहाल एक ट्रैवल व्लॉगर और एक 'इंस्टाग्राम इनफ्लूएंसर' हैं। शहनाज ट्रेजरी इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं की फोटोज शेयर करती रहती है।

शहनाज ट्रेजरी को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। शहनाज के फैंस को उनकी यात्राओं की फोटोज बहुत पसन्द आती है।

शहनाज ट्रेजरी ने ट्रेवलिंग के प्रति अपने प्यार को पेशे में बदल लिया है। शहनाज ने खुद की डेस्टिनेशन मार्केटिंग कंपनी भी लॉन्च की थी, जिसका नाम है- 'वी रन द वर्ल्ड'।

शहनाज ट्रेजरी एक लेखिका भी हैं। वे कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए यात्राओं से जुड़े लेख लिखती रही हैं। वे विदेशों में लुत्फ उठाते हुए अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

शहनाज ट्रेजरी इंस्टाग्राम पर उन लोगों को तोहफा देने का ऐलान करती रहती हैं, जो उनके दिए चैलेंज को सफलता के साथ पूरा करते हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

image source: shenaztreasury