BOLLYWOOD
By First Bharat
June 28, 2022
सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से लोगों की फेवरेट बनी हुई हैं। सारा की एक्टिंग से लेकर स्टाइल तक लोग उनकी हर अदा पर मरते हैं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सारा ने ब्लू कलर की नेट साड़ी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सारा के लुक की सबसे खास बात उनका ब्लाउज था। उन्होंने एक हॉल्टर स्टाइल ब्लाउज के साथ इस क्लासी साड़ी को कैरी किया था जिसके नेक पर फर वर्क था।
मैचिंग आई शैडो, ग्लोसी लिप्ट और बंधे बालों के साथ सारा ने अपना लुक कम्पलीट किया था।इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लोग सारा की खूबसूरती के किस कदर दीवाने हैं।
सारा ने हाल ही में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'गैसलाइट' की शूटिंग की है। सारा और विक्की जल्द ही The Immortal Ashwatthama में भी साथ दिखाई देंगे।