HEALTH
By First Bharat
June 25, 2022
गर्भवती महिलाओं लिए अपना और अपने बच्चे का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि किसी भी महिला के लिए सबसे अच्छा पल वो होता है जब वो मां बनती है।
ऐसे में डॉक्टर भी कई चीजों की सलाह देते हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए तो आइए हम भी आपको कुछ ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन गलती से न करे।
चाय कॉफी और कई पेय पदार्थों में कैफीन पाया जाता है। गर्भवती महिलाओं को चाय या कॉफी या कैफीन से युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करना नहीं करना चाहिए।
साल्मोनेला बैक्टीरिया के कारण महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेंवन नहीं करना चाहिए। इससे महिलाओं को बुखार, उल्टी, दस्त और उनका पेट खराब हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं को बहुत अधिक मात्रा में मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिला को ज्यादा मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को भी नुकसान होता है और शराब का बच्चे के मस्तिष्क के विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाओं मरकरी फिश का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मरकरी फिश महिला के नर्वस सिस्टम, इम्यून सिस्टम और किडनी को प्रभावित कर सकती है।