LIFESTYLE
By First Bharat
June 22, 2022
जुलाई महीने की पहली तारीख से ही आपके जीवन से जुड़े कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों से आर्थिक बोझ बढ जायेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से ऐसे बदलाव हैं, जो आप पर असर डालेंगे
30 जून तक पास अपने ट्रेडिंग अकाउंट की KYC करा लें वरना आपका अकाउंट अस्थाई रूप से बंद हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो आप शेयरों की खरीद बेच नहीं कर सकेंगे।
आपने अभी भी आधार-पैन कार्ड को आपस में लिंक नहीं कराया है एक्टिव हो जाइए। आपके पास अब बस 10 दिन का समय है। आधार पैन लिंक कराने की लास्ट डेट 30 जून है।
जिस तरह से सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही है उसे देख कर ऐसा अनुमान है कि 1 जुलाई को एलपीजी गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
अब क्रिप्टो में पैसा लगाने वालों को 1 फीसदी टीडीएस भी देना होगा। साथ ही आपको बता दें कि अगर आपको इसमें घाटा भी हो रहा है तब भी आपको टीडीएस देना होगा।
दिल्ली में अगर आप 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर देते हैं तो आपको 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इसलिए अगर आपने भी अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है तो जल्दी कर लें।