LIFESTYLE
By First Bharat
June 20, 2022
गर्मियों की छुट्टियों में लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं। कुछ लोग नेचुरल ब्यूटी वाली जगहों पर जाते हैं। तो कुछ लोग धार्मिक स्थानों को चुनते हैं। आपको कुछ शानदार धार्मिक स्थलों के बारे में बता रहे हैं।
वाराणसी
इसे बाबा विश्वनाथ की नगरी भी कहा जाता है। यहां का काशी विश्वनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। माना जाता है कि हर किसी को अपने जीवन में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।
हरिद्वार
हरिद्वार हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। हरिद्वार अपने ऐतिहासिक मंदिरों और गंगा घाटों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लोग अपने पापों से छुटकारा पाने और मोक्ष प्राप्त करने के लिए गंगा में डुबकी लगाते हैं।
अयोध्या
सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या को हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। यह भगवान श्रीराम का जन्म स्थान माना जाता है। यहां राम मंदिर का भव्य निर्माण चल रहा हैै।
केदारनाथ
उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। भगवान शिव का प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर धर्म और प्रकृति का बेहतरीन मिश्रण है।
बद्रीनाथ
भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में स्थित एक नगर व महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। यहाँ बद्रीनाथ मन्दिर है जो हिन्दुओं के चार प्रसिद्ध धामों में से एक है।