TECNOLOGY

whatsapp: अब अपनी मर्जी से दिखाएं प्रोफाइल फोटो और स्टेटस

By First Bharat

whatsapp यूजर्स के लिए एक के बाद एक नया फीचर्स ला रहा है। whatsapp एक और दमदार फीचर लेकर आई है। जिसमें यूजर्स अपनी मर्जी से ​प्रोफाइल फोटो और स्टेटस दिखा सकता है।

इस फीचर की बात करे तो इसकी मदद से आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति से अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन स्टेटस और अबाउट छिपा सकेंगे।

हालांकि यह सुविधा पिछले कुछ समय से बीटा वर्जन में पहले से ही उपलब्ध थी। whatsapp ने घोषणा की है कि अब वह इसे सभी iOS और Android यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है।

अब तक यूजर्स को सेटिंग्स में तीन प्राइवेसी ऑप्शन Everyone, My Contacts और Nobody नजर आते थे। लेकिन अब My contacts except नाम का एक अतिरिक्त ऑप्शन दिखाई देगा।

इस ऑप्शन पर क्लिक करके, यूजर्स को उन स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट्स को चुनना होगा जिनसे वे अपनी डिटेल छिपाना चाहते हैं। यह ऑप्शन अकाउंट सेटिंग में प्राइवेसी सेक्शन में मिलेगा।

अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और अबाउट डिटेल को विशेष व्यक्ति से छिपाने के लिए, आपको बस वॉट्सऐप खोल कर सेटिंग पर जाना होगा।

इसके बाद अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको प्राइवेसी पर जाना होगा। इसके बाद यहां आप चुन सकते हैं कि आपको अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किन लोगों से अपनी डिटेल छिपानी है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands