By First Bharat
June 18, 2022
रश्मि देसाई सोलो ट्रिप से वापस आ चुकी हैं और अब वे अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों का अटेंशन लेती दिख रही हैं। उन्होंने अपने नए फोटोशूट की पिक्चर्स इंस्ट्राग्राम पर शेयर की हैं।
नए फोटोशूट में रश्मि देसाई मॉर्डन विद ट्रेडिशनल के कॉम्बिनेशन वाले गेटअप में दिख रही हैं। जिसमें वे खूबसूरत दिखाई दे रही है। फैंस ने रश्मि देसाई को खूबसूरती से परे बताया है।
रश्मि ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया है 'Dream’s , Drama’s and lots of Dare' यानी ख्वाब, ड्रामा और हिम्मत। वे हमेशा सपनों को सच करने के लिए कॉन्फिटेंड और शक्तिशाली बनने को कहती हैं।
वैसे तस्वीरों में रश्मि देसाई भी कॉन्फिटेंड नजर आती हैं। वहीं उनके चाहने वाले फैंस rashamikohinoordiamond8 ने कमेंट किया, एक ही दिल है कितने बार चुराओगी।
रश्मि मल्टीकलर के ऑफ शोल्डर टॉप और ओलिव ग्रीन कलर के लॉन्ग स्कर्ट में काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। फैंस रश्मि की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे।
मिनिमल मेकअप के साथ हाथों में बजनी कंगन और गले में हैवी नेकलैस में रश्मि देसाई की खूबसबूरती मानो परवान चढ़ती दिख रही है।