LIFESTYLE

पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 8 टिप्स

By First Bharat

June 18, 2022

पंखा सही से हवा नहीं दे रहा है। पर्याप्त वोल्टेज होने के बाद पंखे ठीक से हवा नहीं दे पाते हैं। अगर घर में लगे पंखे की स्पीड कम है तो स्पीड बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 8 टिप्स।

सबसे पहले पंखे के ब्लेड के आगे के हिस्से को एक गीले कपड़े से साफ कर लें। साफ करते समय ब्लेड पर अधिक दबाव नहीं बनाएं। अब हल्के हाथों से धीरे-धीरे सभी बेल्ड की सफाई कर लें। 

पंखे की स्पीड उसमें लगे कंडेनसर की वजह से कम होता है। इसे बदलना बहुत आसान है। मार्केट से नया कंडेनसर खरीद के ले आइए और पुराने को पंखे से खोलकर नया लगा दीजिए।

यदि पंखें में से आवाज आती है तो इसका मतलब है कि पंखे का बोरिंग खराब गया है। अपने पंखे को पहले खोलें और उसके नीचे लगे बेरिंग को चेक करें। अगर उसमें ग्रीस की कमी है तो उसमें ग्रीस डालें। 

पंखा चलते-चलते रुक जाता है तो इसका कारण विधुत सप्लाई लूज हो गई है। इसके लिए अपने पंखे के स्विच को चेक करें। अगर वहां पर कुछ खराबी है तो उसे ठीक कर लें। 

पंखा चलते-चलते रुक जाता है तो इसका कारण विधुत सप्लाई लूज हो गई है। इसके लिए अपने पंखे के स्विच को चेक करें। अगर वहां पर कुछ खराबी है तो उसे ठीक कर लें। 

अगर पंखा स्पीड नहीं पकड़ रहा है और गर्म हो जाता है तो पंखें की पंखुड़ियों को देखें। यदि वह टेढ़ी हो गई हो तो उसे सीधा करें। पंखुडियां ढेडी हो जाने के कारण भी पंखा गर्म हो जाता है।

पंखे की स्पीड को नियंत्रित करने के लिए रेगुलेटर का इस्तेमाल किया जाता है तो आप रेगुलेटर को भी चेक करें। रेगुलेटर में खराबी हो तो उसे बदल देवें।

कई बार लंबे समय तक ध्यान नहीं देने के कारण पंखे के ब्लेड के अंदर कंपन होने लग जाता है। उसके नट बोल्ट ढीले पड़ जाते हैं। पंखे को खोलकर नीचे उतारें और ब्लेड के नट बोल्ट को अच्छे से टाइट कर दें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands