AUTOMOBILE

बरसात में वाहन चालक बरतें ये सावधानियां

By First Bharat

बरसात में सेफ ड्राइव के लिए कार का फिट रहना जरूरी है। बरसात के मौसम से पहले अपने वाहन की सर्विस करवाएं। ताकि ब्रेक व अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट सही हो जाएं। 

बरसात में टायरों की घर्षण क्षमता कम हो जाती है। इससे ब्रेक भी सही तरह से काम नहीं करते। ऐसे में अधिक घिस चुके टायरों से दुघर्टना का खतरा अधिक रहता है। तो उन्हें बरसात से पहले टायर बदल लें।

तेज बरसात मे वाहन चलाने से बचें। साथ ही पानी में से वाहन न निकालें। जलभराव में गड्ढों का पता नहीं चलता है। इसलिए वाहन तेज ना चलाएं।

चौपहिया वाहन पर वाइपर व फॉग लाइट अवश्य लगी होनी चाहिए। दु पहिया वाहन चालक अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनें।

वाहन की तय सीमा से 30 कम गति में वाहन चलाएं। इससे वाहन नियंत्रण में रहेंगा। तेज गति में अचानक ब्रेक लगाने से स्लिप होने का खतरा बढ जाता है।

बरसात के मौसम में आपकी गाड़ी में जरूरी टूल्स और सामान मौजूद रहने चाहिए। अपनी कार में मेडिकल किट, यूएसबी चार्जर, टॉर्च, रस्सी, पावर बैंक के साथ जरूरी औजार जरूर रखें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands