By First Bharat
June 16, 2022
यश के साथ KGF में काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई ना कोई फोटोज वायरल हो ही जाती है। ऐसे में अब उनका साड़ी वाला लुक वायरल हो रहा है।
श्रीनिधि शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी में तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इसमें उनकी अदाएं देखकर फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
श्रीनिधि शेट्टी के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अगर श्रीनिधि शेट्टी के बारे में बात की जाए तो वो मॉडलिंग की दुनिया का चमकता सितार हैं।
श्रीनिधि शेट्टी ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट मे अपना नाम कमाया हैं। 2016 में 'मिस दिवा सुपरनेशनल' रही हैं। उन्होंने 'मिस सुपरनेशनल' का ब्यूटी कॉम्पिटीशन भी अपने नाम किया है।
इसके अलावा श्रीनिधि 'मिस साउथ इंडिया', 'मिस कर्नाटक', 'मिस ब्यूटीफुल स्माइल' जैसे कई मॉडलिंग कॉम्पिटीशन में जीत हासिल कर चुकी हैं।
मॉडलिंग की दुनिया के बाद श्रीनिधि ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फिल्मी दुनिया में 'केजीएफ' से कदम रखा और 'रॉकी भाई' यानी यश का प्यार रीना का किरदार निभाया।
श्रीनिधि अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी पहली ही डेब्यू फिल्म के लिए SIIMA अवॉर्ड जीता था। इसके बाद श्रीनिधि ने 'केजीएफ 2' में फैंस का दिल जीत लिया।